spot_img
spot_img

पारसी रीति-रिवाज से हुआ Cyrus Mistry का दाह संस्कार, प्रार्थना सभा में भजन और गायत्री मंत्र का हुआ पाठ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry का आज मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान में पारसी रीति-रिवाजों के अनुसार दाह संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के वालकेश्वर में उनके सी फेसिंग मेंशन से वर्ली श्मशान पहुंची। साइरस मिस्त्री के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र और गोविंद गोपाल के भजन भी गाए गए। अंतिम संस्कार में आकाश अंबानी, HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख, NCP नेता सुप्रिया सुले और कई पारिवारिक मित्र शामिल हुए थे। हालांकि, उनके परिवार ने अंतिम संस्कार की सूचना के साथ ही लोगों से शोक सभा के लिए न आने की अपील की थी। बता दें की दिवंगत Cyrus Mistry की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना के वक्त सायरस अपने दोस्तों के साथ गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे।  जिस कार में सायरस मिस्त्री सवार थे, उसे एक महिला चला रही थी। पीछे की सीट पर बैठे सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की हादसे में मौत हो गई। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी थी।

पीएम मोदी ने जताया दुख 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइरस मिस्री के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा- साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं, उनकी आत्मा को शांति मिले।

सीएम एकनाथ शिंदे ने जताया दुख 

साइरस मिस्त्री की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है, मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।”

इसे भी पढ़ें :अगले माह से बंद हो जाएगी सरकारी स्कीम!, Atal Pension योजना में बड़ा बदलाव करेगी मोदी सरकार

इसे भी पढ़ें :टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दाह संस्कार कल मुंबई में

इसे भी पढ़ें :Crypto Scam की सजा सुनकर उड़ जाएंगे होश!

इसे भी पढ़ें :Paytm-Razorpay के ठिकानों पर ED की Raid, 17 करोड़ जब्त

इसे भी पढ़ें :घरेलू Flight के किराये पर लगी Limit हटी, जानिए यात्रियों पर कैसे पड़ेगा असर

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...