Kohramlive Desk : इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ 2022 गेम्स के तीसरे दिन पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच साइक्लिंग इवेंट के दौरान हादसा हो गया। इसमें तीन साइकिल चालक घायल हो गए। इंग्लैंड के मैट वॉल्स और कनाडा के डेरेक जी संतुलन बिगड़ने की वजह से साइक्लिंग ट्रैक छोड़कर दर्शक एरिया में घुस गए। इससे अराजकता फैल गई। 24 वर्षीय वॉल्स गंभीर रूप से घायल हो गए। आइल ऑफ मैन के साइकिल चालक मैथ्यू बोस्टॉक भी इस घटना में शामिल थे। वॉल्स, डेरेक जी और बोस्टॉक तीनों को ही हॉस्पिटल ले जाने की जरूरत पड़ी।
Awful crash involving Matt Walls and spectators. #velodrome #crash #cycling #CommonwealthGames pic.twitter.com/Lbk2KtuMKV
— Sky Sports 🇻 (@Sky5Sports) July 31, 2022
बाद में मैट वॉल्स को अस्पताल से मिली छुट्टी
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘ली वैली वेलोपार्क में ट्रैक और पैरा ट्रैक साइक्लिंग की सुबह के सत्र में एक दुर्घटना के बाद मैदान पर ही मेडिकल टीम द्वारा तीन साइकिल चालकों और दो दर्शकों का इलाज किया गया है। बाद में तीन साइकिल चालकों को अस्पताल ले जाया गया।’ ब्रिटेन में साइक्लिंग की शासी निकाय ने ट्वीट कर कहा, ‘मैट होश में हैं और बात कर रहें हैं। उन्हें अस्पताल में चिकित्सकीय टीम पूरी नजर रखी हुई है।’ हालांकि बाद में मैट वॉल्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर, टीम इंग्लैंड ने दावा किया कि ओलंपिक चैंपियन को उनके माथे पर खरोंच और चोट के निशान हैं, जिसके चलते उन्हें टांके लगे, लेकिन कोई बड़ी चोट नहीं है।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्ज
इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू
इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्यायपालिका से किया आग्रह
इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : CWG 2022 : लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को करारी हार…
इसे भी पढ़ें :न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की दर्दनाक मौत












