spot_img

बच्चों के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, भाई के साथ था…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : जिला में कुन्तीस मिंज नाम के एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला। कुन्तीस को शक था कि उसकी पत्नी का उसके ही भाई के साथ नाजायज रिश्ता है। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के चचाली गांव का है।

35 साल के आरोपी कुन्तीस मिंज ने पुलिस दिये अपने बयान में बताया कि सोमवार की सुबह वह अपने दो बच्चों और पत्नी प्रतिमा मिंज के साथ हेसाग गांव गया था। जहां से घूमते हुए कटकाही गांव पहुंचा। अपने गांव चचाली वापस लौटने के क्रम में लगभग साढ़े तीन बजे बच्चों के सामने ही पत्नी को कुल्हाड़ से काट डाला। कुन्तीस ने बताया कि प्रतिमा का अवैध संबंध उसके ही भाई से था। कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी और भाई के साथ अवैध संबंध जारी रखी। काफी परेशान होकर प्रतिमा को जान से मार दिया।
इधर घटना की सूचना पर चैनपुर पुलिस कटकाही गांव पहुंची। कटकाही तालाब के पास से प्रतीमा का शव बरामद किया। पिर निकल पड़ी आरोपी पति की तलाश में। कटकाही गांव के पास अपने दोनों बेटे बेटियों को लेकर बैठे कुन्तीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की धर दबोचने में सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, रंजन झा, दिवाकर मिश्रा, विनय हेंब्रोम की भूमिका सराहनीय रही। सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि कुन्तीस मिंज को अपनी पत्नी और छोटे भाई के साथ अवैध संबंध का शक था। जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : कोकर में कार ने साइकिल को मारी टक्कर, घायल युवक रिम्स में भर्ती (Video)

इसे भी पढ़ें :अब भोजपुर के ब्यूटी पार्लर में मिलने लगा ये …

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...