भोजपुर : शराबबंदी के बावजूद बिहार में इसकी तस्करी और खरीद-बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले के हसनबाजार का है, जहां पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में शराब के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर (beauty parlor) की संचालिका को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हसनबाजार ओपी प्रभारी शिवेंदु कुमार के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हसनबाजार के कातर मोड़ के समीप शराब बेची जा रही है। इस मामले में पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और गिरफ्तार महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
Read More : माथे पर पल्लू रखने लायक भी नहीं छोड़ा (वीडियो)
पुलिस टीम के पहुंचने पर महिला का पति हुआ फरार
इस ब्यूटी पार्लर को पुलिस ने सील कर दिया है। यहां से अंग्रेजी शराब के 4 टेट्रा पैकेट, 750 एमएल की 2 बोतल और 350 एमएल की 2 बोतल बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम चंदा देवी बताया जा रहा है, जो भोजपुर जिले के पचमा गांव के रहने वाले कुंदन कुमार की पत्नी बताई जा रही है। जब पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो महिला का पति वहां से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल कुंदन की दुकान को भी सील कर दी है और उसकी तलाश में जुट गई है।
Read More :चीनी राष्ट्रपति ने अब तीन बच्चों की पॉलिसी को किया मंजूर, घटती जनसंख्या…








