kohramlive desk : नए तकनीकी टाइम में हर काम को स्मार्टली करने से टाइम भी बचेगा और लाभ भी ज्यादा होगा। भारत में पिछले कुछ समय में खेती के तरीकों में तमाम किस्म के बदलाव आए हैं। किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ अलग और मुनाफा प्रदान करने वाली फसलों की तरफ रुख करने लगे हैं। सरकार भी अपने स्तर से किसानों को लगातार जागरूक करने की कोशिश कर रही है। सही तरीके से कोई भारत में काजू की खेती करे तो कम समय में मालामाल हो सकता है।
ऐसे बन सकते हैं करोड़पति
विशेषज्ञों की मानें तो काजू के एक पौधे से आराम से 10 किलो तक की फसल हासिल होती है। एक किलो का उत्पादन तकरीबन 1200 रुपये में बिकता है। ऐसे में सिर्फ एक पौधे से आप 12000 हजार रुपये का मुनाफा आसानी से कमा सकते हैं। अधिक संख्या में इसके पौधे लगाकर आप लखपति से करोड़पति तक भी बन सकते हैं।
दुनिया में काजू का 25 प्रतिशत उत्पादन भारत में
जानकारी के अनुसार दुनिया में काजू के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत से आता है। इसकी खेती केरल, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तामिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में ठीक-ठाक स्तर पर की जाती है। अब इसकी खेती झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी की जाने लगी है।
कलम द्वारा भी पौधों को कर सकते हैं तैयार
काजू का पौधा गर्म तापमान पर अच्छी तरह से विकास करता है। इसकी खेती के लिए उपयुक्त तापमान 20 से 35 डिग्री के बीच होता है। इसके अलावा, इसे किसी भी प्रकार की मिट्टी पर उगाया जा सकता है। फिर भी इसके लिए लाल बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। काजू के पौधों को साफ्ट वुड ग्राफ्टिंग विधि से तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा कलम द्वारा भी पौधों को तैयार कर सकते हैं।
अंतर फसल द्वारा अतिरिक्त कमाई
काजू की खेती में अंतर फसल द्वारा किसान अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। इसके पौधों के बीच मूंगफली, दाल या फलियां या जौ-बाजरा या सामान्य रक्ताम्र (कोकुम) जैसी अंतर फसलों को लगाना चाहिए। इससे किसान काजू से तो मुनाफा कमाएंगे ही, अन्य फसलों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्वीर
इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…
इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा वाली की बात सुन पुलिस हैरान, रिहायशी होटल में…
इसे भी पढ़ें : बार में चल रहा था अश्लील…पुलिस के पहुंचते ही…












