Kohramlive : 4 साल बाद होम ग्राउंड पर उतरी CSK ने लखनऊ को 12 रन से करारी शिकस्त दी है। सीएसके ने पहला मैच गुजरात के खिलाफ गंवा दिया था। लेकिन अब धोनी की टीम ने शानदार वापसी की है। सीजन में चेन्नई की पहली जीत है। होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से इस मुकाबले में गेंदबाजी में मोईन अली ने 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन देते हुए 4 विकेट हासिल किए वहीं तुषार देशपांडे ने 2 जबकि मिचेल सैंटनर ने 1 विकेट अपने नाम किया।
पिछले मैच की तरह इस मैच में ऋतुराज के बल्ले से आग निकली, उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। गायकवाड़ ने 31 गेंद में 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि डेवोन कॉनवे ने भी 47 रन की शानदार पारी खेली। पहले मैच लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से मात दी थी लेकिन राहुल की टीम सीएसके को मात देने में कामयाब नहीं हो सकी। चेन्नई के लिए अंतिम ओवरों में अंबाती रायडू ने 14 गेंदों में नाबाद 27 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अंतिम ओवर में धोनी ने भी 2 शानदार छक्के लगाए जिससे चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 217 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई लखनऊ टीम की पारी
218 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान केएल राहुल और काइल मेयर्स की जोड़ी ने पहले ओवर से ही तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी 6 ओवरों के अंदर कर दी। इसके बाद मेयर्स को 53 के निजी स्कोर पर मोईन अली ने अपना शिकार बनाते हुए लखनऊ की टीम को पहला झटका देने का काम किया। इसके बाद लखनऊ की टीम को दूसरा झटका दीपक हुड्डा के रूप में 82 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। वहीं लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल भी 20 के निजी स्कोर पर मोईन अली का शिकार बने। अच्छी शुरुआत के बाद अचानक लखनऊ टीम की पारी पर दबाव देखने को मिला। यहां से क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस के बीच में चौथे विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसके बाद पांड्या 9 जबकि स्टोइनिस 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लखनऊ की आधी टीम 130 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी। निकोलस पूरन ने जरूर टीम की जीत की उम्मीद को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन वह भी 18 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसे भी पढ़ें : राज्य में उद्योग लगेंगे तो मिलेगा रोजगार : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बच्चे में यह लक्षण देखें तो माई-बाप अलर्ट हो जाये : डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें




