गया : बिहार के गया में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए। जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र मौनवार जंगल में CRPF के कोबरा 205 बटालियन और नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। जिसमें 4 नक्सली कमांडर ढेर हुए। मारे गये नक्सली जोनल कमांडर अमरेश सिंह भोक्ता के अलावा सब जोनल कमांडर शिवपूजन, सीताराम भुइंया और उदय पासवान बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर हमला, सुनिये क्या बोले मंत्री…. (VIDEO)
जानकारी के अनुसार जवानों ने पहले नक्सलियों को हथियार डालने के लिए, लेकिन ये लोग नहीं माने और एक घर में छिपकर गोलियां बरसाने लगे। सीआरपीएफ जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें 4 नक्सली मारे गए। नक्सलियों के पास से तीन AK-47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई है। इसके अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से गैंगरेप में 4 नाबालिगों को उम्रकैद
सीआरपीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली इस जंगल में देखे गए हैं। इस सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर बाराचट्टी व बरवाडीह स्थित कोबरा के बेस कैंप के जवान सर्च अभियान में निकले थे। 2 बजे के करीब घने जंगल में पहुंचते ही नक्सलियों से उनका आमना-सामना हो गया। जिसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया।
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका की शादी तय होते ही प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, एक साथ जिंदा जले












