BIHAR : CRPF के जवान सुधांशु मिजोरम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वह मिजोरम में सीआरपीएफ के हवलदार के पद पर तैनात थे। वह बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के पिपरा गांव के थे।
Read more: 2 Bike में टक्कर, 4 युवक जख्मी
आइजोल में कर रहे थे पेट्रोलिंग
शहीद जवान के पार्थिव शव के साथ आए सीआरपीएफ इंस्पेक्टर हरी शंकर ने बताया कि गुरुवार की शाम सुधांशु अपने 25 साथियों के साथ आइजोल में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात स्नैपर शूटर ने सुधांशु को गोली मार दी, जिससे वे वहीं गिर पड़े। पेट्रोलिंग में शामिल अन्य साथी जबतक उन्हें इलाज के लिए लेकर जाते तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
Read more: …इस्तीफे की हलचल के बीच CM ने कही ये बात….
गांव पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर
शनिवार को शहीद सुधांशु का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, परिजनों के साथ-साथ हजारों ग्रामीणों की आंखें नम हो गयीं। हजारों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। तेज बारिश के बावजूद शहीद जवान की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़े। शहीद के घर के करीब जाने की जगह नहीं होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण छतों व चहारदिवारी पड़ चढ़ गए ताकि उनका अंतिम दर्शन हो सके।
Read more: शुभेंदु अधिकारी के घर CID की रेड…
छोटे भाई एयरफोर्स में
30 साल के सुधांशु सिंह विगत 16 जून को अपने गांव से दिल्ली गया था। वहां कुछ दिनों तक क्वारंटाइन रहने के बाद 14 जुलाई को मिजोरम पहुंचा था। इसके अगले दिन ही उनके शहीद होने की सूचना मिली। मृत जवान के पिता सोसिंदर सिंह किसान हैं। गांव में ही खेतीबारी करते हैं। वर्ष 2006 में सुधांशु सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर बहाल हुए थे। बाद में प्रमोट होकर हवलदार बने थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण दिल्ली से मिजोरम हुआ था। छोटे भाई सौरभ वायु सेना में दार्जिलिंग में कार्यरत हैं।
Read more: आपदा : 15 मिनट में सब तबाह हो गया..
Read More : वरमाला के बाद हुआ कुछ ऐसा कि भाभी बन गई दुल्हन
Read More : मेरी Girlfriend से बात करना छोड़ दो, नहीं माना तो मार डाला
Read More : BUS में विस्फोट, 9 चीनी मजदूरों सहित 13 लोगों की मौत
Read More : बालिका वधू की “दादी सा” का निधन
Read More : टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, मिला पहला संक्रमित
Read More : Horoscope 17 July 2021 : 5 राशियों को मिलेंगे उन्नति के अवसर
Read More : मजदूरी के लिए निकली थी महिलाएं, एक की मौत, 5 रिम्स में भर्ती
Read more: …इस्तीफे की हलचल के बीच CM ने कही ये बात….
Read more: बालिका वधू की “दादी सा” का निधन
Read more: मुठभेड़ में मारा गया PLFI का हार्डकोर उग्रवादी शनिचर सूरीन
Read More : टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, मिला पहला संक्रमित
Read More : Horoscope 17 July 2021 : 5 राशियों को मिलेंगे उन्नति के अवसर
Read More : मजदूरी के लिए निकली थी महिलाएं, एक की मौत, 5 रिम्स में भर्ती










