Chatra : चतरा में सीआरपीएफ जवान ने पहले अपने साथी को फिर खुद को उसी बंदूक से गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। आनन-फानन में जवान के साथी दोनों को लेकर सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से वहां हड़कंप मच गया।
Read More : BREAKING : टैम्पो और एसी बस में भीषण टक्कर,15 की मौत, कई घायल
घटना चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की है। बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में कुछ दिनों से सीआरपीएफ की 190 बटालियन के 25 जवान तैनात हैं और सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। मंगलवार को एक जवान ने पहले अपनी सर्विस राइफल से साथी जवान पर करीब से फायर किया। फिर उसी रायफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान अपनी घरेलू समस्या से परेशान था। वह अपने साथी से आत्महत्या करने की बात कह रहा था, मगर वो मना कर रहा था, इसी वजह से पहले उसने साथी को फिर खुद को गोली मार ली। जवानों की पहचान राजस्थान निवासी कल्लू राम गुर्जर और हरियाणा के रहने वाले रविंद्र कुमार के रूप में तौर पर हुई है।
Read More : थानेदार रूपा तिर्की मौत मामला : रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे जांच, आयोग गठित
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा, सीआरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी आनन-फानन में सिमरिया अस्पताल पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया और कहा कि जवानों की ऐसी मौत से वे मर्माहत महसूस कर रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।
Read More : बिहार में लॉकडाउन खत्म, जानिये क्या है नई गाइडलाइन






