पटना : कोरोना के घटते मामले को देखते हुए बिहार को अनलॉक कर दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। करीब एक महीने के बाद बिहार के लोगों को लॉकडाउन से आजादी मिलेगी। हालांकि, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 8, 2021

50 फीसदी के साथ सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुलेंगे, दुकानें 5 बजे तक खुलेंगी। आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी, अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है। कोरोना के मामले घटे हैं, खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लापरवाही भाड़ी पड़ सकती है।






