Ranchi : बहुचर्चित महिला थानेदार रूपा तिर्की कांड की जांच अब रिटायर्ड चीफ जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता करेंगे। इस मामले को लेकर एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। युवा सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी मुहर भी आज लगा दी। चीफ जस्टिस गुप्ता रिटायर होने से पहले हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। जांच आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए छह महीने का समय दिया है।
यहां याद दिला दें कि महिला थानेदार रूपा तिर्की की लाश उनके सरकारी आवास पर मिली थी। साहिबगंज पुलिस ने अपने अनुसंधान में इसे खुदकुशी का मामला करार दिया। वहीं दिवंगत रूपा के घरवाले और आदिवासी समाज से जुड़े कई संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग रखी है। इसे लेकर कई तरह से आंदोलन चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
इसे भी पढ़ें :रूपा तिर्की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, मंत्री रामेश्वर उरांव ने कही ये बात…












