UP : महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज यानी मंगलवार को सुबह 6.15 बजे से शुरू हो गया। हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू और शरीर पर भभूत लगाकर एवं हर-हर महादेव के जयकारों के साथ साधु-संत संगम पहुंचे। जानकारी के मुताबिक जूना अखाड़े समेत 7 संन्यासी अखाड़ों के संत अबतक शाही स्नान कर चुके हैं। साधुओं का शाही स्नान देखने के लिए संगम में देश-दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। अबतक करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 1 करोड़ 38 लाख श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 और #MakarSankranti के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर ‘अमृत स्नान’ करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
(वीडियो ANI के ड्रोन कैमरे से लिया गया है।) pic.twitter.com/hDv1jJgz4t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2025
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर मा’र दी गोली, हजारीबाग DC ऑफिस में था कार्यरत
इसे भी पढ़ें :झारखंड में संक्रांति के दिन छायेगा घना…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में फा’यरिंग…
इसे भी पढ़ें :मौ’त की घाटी में थानेदार की दिखी बहादुरी…
इसे भी पढ़ें :IPL 2025 का आगाज मार्च में इस रोज से








