Hazaribagh : मदर हैचरी में हुए डकैती मामले में पुलिस ने तीन लोगों को धरा है। इनमें राहुल कुमार उर्फ मोनू, अकबर अली और सैफुल शेख शामिल हैं। राहुल हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुंदरपुर मुकुंदगंज में रहता है। वहीं, अकबर अली देवघर के मधुपुर और सैफुल शेख देवघर के पथरोड थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक बोलेरो गाड़ी, डकैती में छीने गये दो मोबाइल, 93 हजार रुपये कैश, एक पिठु बैग और आरोपियं के तीन मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किये हैं।
यहां याद दिला दें कि बीती रात मदर हैचरी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। मदर हैचरी हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड में है। डकैतों ने हथियार के बल पर 6 लाख रुपये की डकैती की थी। डकैती की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। सूचना पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे तक पहुंचाई गई। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई और तीन संदेही गुनगारों को दबोच लिया गया। बताया गया कि पूरी वारदात का मास्टरमाइंड राहुल कुमार उर्फ मोनू है। वह बाहर से अपराधियों को बुलवा कर क्राइम करता है। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, डकैती में शामिल अन्य डकैतों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली के CM ने पुलिस को कोसा, बोलें पुलिस का कोई डर नहीं… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : माओवादियों के मंसूबे पर फिरा पानी, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : सीने पर मोर पंख रख क्या कर डाला जवान लड़का संदीप… देखें
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इतनी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में होगी तूफानी बारिश
इसे भी पढ़ें : भाग रहे लकड़ी तस्करों को जब पुलिस ने दबोचा, तो…
इसे भी पढ़ें : एक के बाद एक एंबुलेंस अस्पताल पहुंचने लगी, देखें क्यों












