spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली के CM ने पुलिस को कोसा, बोलें पुलिस का कोई डर नहीं… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की सरेराह बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके बदन पर अनगिनत चाकू से वार किया गया। जब इससे भी कातिल का मन नहीं भरा तो एक पत्थर से उसे कूच-कूच कर मौत के घाट उतार दिया। सरेराह हुई इस नृशंस हत्या की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। वीडियो बाहर आने के पूरी दिल्ली में सनसनी फैल गई। जिस किसी ने इस वारदात के बारे में देखा, जाना और सुना उसकी रूह कांप गई। दिल्ली के CM सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को लेकर मीडिया से कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने वर्षों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

वहीं दिन-दहाड़े हुये इस ब्रुटल मर्डर के बाद हरकत में आई पुलिस ने संदेही गुनाहगार साहिल को दबोच लिया। उसे बुलंदशहर से पकड़ा गया। उसने यह भयानक कांड क्यों किया, इस बिंदु पर अबतक पुलिस की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर है कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मारी गई नाबालिग की भी पहचान कर ली गई है। मृतिका के पिता के बयान पर शाहबाद डेयरी थाना में मर्डर केस दर्ज कर लिया गया है। सबसे हैरत और चौंकाने वाली बातें यह सामने आई है कि उस राह पर आते जाते कई लोगों ने इस खौफनाक कांड को होते देखा, पर किसी ने लड़की को बचाने की हिम्मत-जहमत नहीं उठाई। वारदात के बाद जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार लड़की अपनी किसी सहेली के घर बर्थ डे पार्टी में जा रही थी। रास्ते में ही साहिल ने एक गली में उसे घेर लिया। दोनों में पहले कहासुनी हुई। एक दिन पहले भी दोनों में झगड़ा होने की बातें सामने आ रही है। पहले से घात लगाये साहिल ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जब इतने में भी उसका मन नहीं भरा तो उसने कई बार पत्थर उठाकर मारा। फिर उसे लात भी मारी। खून से लथपथ लड़की वहीं जमीन पर गिर पड़ी। किसी की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेतरह जख्मी लड़की को पास के एक हॉस्पिटल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें :2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...