Ranchi (Pawan Thakur) : 24 साल का जवान लड़का संदीप कुमार ठाकुर मर गया। उसकी डेड बॉडी उसी के घर में फंदे पर लटकती हालत में मिली। मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक संदीप के घरवालों ने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार, संदीप कुंवारा था। वह एक प्राइवेट जॉब करता था। उसके पिता किशोरी ठाकुर एक सैलून चलाते हैं। वह अपने परिवार के साथ सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में रहता था। बीती रात संदीप को छोड़ कर घर के अन्य सभी सदस्य बाहर गये हुए थे। आज यानी सोमवार की भोर में 6 से 7 बजे के बीच सब घर वापस लौटे। दरवाजा खटखटाया, पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर घरवालों का माथा ठनका। दरवाजे को तोड़ कर घर के अंदर घुसे। जो कुछ देखा, घरवालों के होश उड़ गये। सामने संदीप एस्बेस्टस के छत से सटे लोहे के एंगल के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। फंदा प्लास्टिक की रस्सी से बनाया गया था। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। वह मर चुका था। संदीप के सीने पर एक मोर का पंख लगा हुआ पाया गया। जवान बेटे की मौत पर घर में कोहराम मच गया। सूचना सुखदेवनगर थानेदार बिनोद कुमार तक पहुंची। उन्होंने स्पॉट पर अपनी टीम भेजी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है। घटना राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र इंद्रपुरी की है।
इसे भी पढ़ें : ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू ह*त्याकांड में तीन और धराए… देखें
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें















