मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट पुल के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने CSP संचालक से 2.30 लाख रूपये छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में भुक्तभोगी ने मनिका थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें : मैरेज हॉल में चल रहा था बड़ा Sex Racket, आपत्तिजनक हालत में मिले 80 लोग

मटलोंग के CSP संचालक भुक्तभोगी ज्ञान सिंह ने मनिका थानेदार नीतीश कुमार को बताया कि मनिका एसबीआई बैंक से देर शाम को पैसा निकाल कर लोगों को पेमेंट करने के लिए घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक में सवार तीन लोग आए और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर मनिका की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, मनिका थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग मनिका थानेदार से की। मनिका थानेदार नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर गूंजी किलकारी, पत्नी गिन्नी ने बेटे को दिया जन्म














