spot_img

क्रिकेटर शिखर धवन बेटे की खातिर गये अदालत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेटर शिखर धवन के 9 साल के बेटे को पारिवारिक समारोह में शामिल होने भारत लाने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश अदालत ने क्रिकेटर धवन से अलग रह रही उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी को दिया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अकेले मां का बच्चे पर अधिकार नहीं है। फैमिली कोर्ट के जज ने दिये फैसले में आयशा के बच्चे को भारत लाने पर आपत्ति जताने पर खिंचाई भी की है। अदालत ने कहा कि शिखर का परिवार साल 2020 से बच्चे से नहीं मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धवन दंपत्ति अब अलग रह रहे हैं। आयशा अपने बच्चे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती है, वहीं धवन भारत में रहते हैं। धवन दंपत्ति तलाक और बच्चे की कस्टडी से संबंधित कानूनी मामले भारत और ऑस्ट्रेलिया में शुरू किये हैं। शुरू में परिवार का पुनर्मिलन 17 जून को तय किया गया था। हालांकि, आयशा ने उस समय बच्चे को लाने पर आपत्ति जताई, क्योंकि वह स्कूल नहीं जा पायेगा। इसके बाद बच्चे के स्कूल बंद के दौरान एक जुलाई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके बाद आयशा ने फिर से तय समारोह पर यह तर्क देते हुए आपत्ति जताई कि तारीख तय करने से पहले परिवार के अधिकांश सदस्यों से सलाह नहीं ली गई थी। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता और उसके माता-पिता को अपनी आंखों के सामने बच्चे के साथ होने की खुशी होगी। बेशक, याचिकाकर्ता के बच्चे ने अगस्त, 2020 से भारत का दौरा नहीं किया है।

न्यायाधीश ने रेखांकित किया कि आयशा इस बात का पर्याप्त आधार नहीं दे पाई है कि वह क्यों नहीं चाहती थी कि बच्चा धवन परिवार से मिले। वह क्यों नहीं चाहती कि बच्चा बार-बार भारत में याचिकाकर्ता के घर और उसके रिश्तेदारों से परिचित हो। इस परिस्थिति में जब बच्चे की स्कूल की छुट्टी है तो याचिकाकर्ता की बच्चे को कुछ दिनों के लिए भारत में रखने की इच्छा क्यों नहीं पूरी की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…

इसे भी पढ़ें : अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…

इसे भी पढ़ें : यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर

इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...