Ranchi : राजधानी रांची में कल से चौथा टेस्ट मैच शुरू होगा। चौथे टेस्ट के लिये इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, वहीं भारत टॉस से पहले प्लेइंग 11 टीम की घोषणा करेगी। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में आकाश दीप या मुकेश कुमार को मौका मिल सकता है। वहीं, रजत पाटीदार की जगह देवदत्त पडिक्कल की एंट्री हो सकती है। अगर अतिरिक्त स्पिनर को खिलाने पर फैसला हुआ तो पाटीदार की जगह वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका मिल सकता है। सुंदर अच्छे ऑफ स्पिनर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। भारतीय टीम फिलहाल इस सीरीज में 2-1 से आगे है। 41 साल के जेम्स एंडरसन लगातार तीसरा टेस्ट खेलते दिखेंगे।
इंग्लैंड ने रांची की पिच को देखते हुये दो बदलाव किये हैं। तेज गेंदबाज मार्क वुड और लेग स्पिनर रेहान अहमद को बाहर किया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और स्पिनर शोएब बशीर की टीम में एंट्री हुई है। 41 साल के जेम्स एंडरसन लगातार तीसरा टेस्ट खेलते दिखेंगे। तीन तेज गेंदबाजों एंडरसन ही सबसे कामयाब रहे हैं। उनके नाम 6 विकेट हैं। बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, जेम्स एंडरसन, ओली पोप, बेन डकेट, जो रूट, शोएब बशीर,जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन।
इसे भी पढ़ें :शिक्षा जगत में एक साथ बदले गये कई पदाधिकारी… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :लोहरदगा में सात थानेदारों की पोस्टिंग… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :राजधानी में घर में घुसकर दंपत्ति को मारी गोली
इसे भी पढ़ें :सीएम चंपई ने शुरू की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :मासूम बेटियों को किस बात की सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :नीरज सिन्हा ने JSSC के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :बजट सत्र में हेमंत शामिल होंगे या नहीं… जानें
इसे भी पढ़ें :घूसखोर ASI को ACB ने दबोचा… जानें
इसे भी पढ़ें :यूज एण्ड थ्रो, दुखियारी मुखिया क्या बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इन्हें मिलेगी मुफ्त बस सेवा, CM दिखायेंगे हरी झंडी…
इसे भी पढ़ें :मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही सरकार : सीएम










