spot_img
spot_img
spot_img

यूज एण्ड थ्रो, दुखियारी मुखिया क्या बोल गई… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Hazaribagh) : ”इसी धरती पर कन्या पूजी जाती है, पर मुझे यूज एण्ड थ्रो किया गया। जात-पात त्याग कर कोर्ट मैरिज की, पर अब रवि रंजन मुझे साथ रखना नहीं चाहता। रवि का पूरा परिवार मुझे टार्चर करता है। सताते और रूलाते रहता है। जुल्म की इंतिहा तब हो गई जब एक रोज रवि ने मारकर मेरा कान का पर्दा फाड़ दिया। ऐसा तीन बार हुआ। प्रशासन के पास जाती हूं तो उसका कहना है कि यह मेरा काम नहीं कि आपका घर बसाऊं।” यह कहना है कि प्रेम विवाह करने वाली मुखिया अर्चना हेमरोम का।

हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा पंचायत की मुखिया अर्चना हेमरोम ने कहा कि प्रशासन धन, दौलत और शक्ति रखने वालों के साथ होता है। गरीब खासकर ST/SC को यहां इंसाफ नहीं मिल पाता। गंदी-गंदी गालियां दी जाती है, अपनों से मिले दुत्कार-फटकार से जिंदगी दुश्वार सी हो गई है। झूठे वादे कर नरक सी जिंदगी मिली। 22 दिसम्बर 2022 को रवि रंजन कुमार के साथ कोर्ट मैरिज किया। कुछ दिन सबकुछ ठीक-ठाक रहा। अब भाड़े के मकान में अकेली रहती हूं। खाने-पीने तक का खर्चा नहीं दिया जाता। ससुर राजनीति से जुड़े हैं। सास-ननद अलग से गालियां बकती है। थाना से लेकर SP तक के पास गई, कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक मुखिया का यह हाल है तो आम पब्लिक के साथ पुलिस का बर्त्ताव क्या रहता होगा, यह सोचा-समझा जा सकता है। मुखिया अर्चना ने कहा कि वह खुद अपने ससुराल जा रही है, अगर वहां उसके साथ कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार उसके ससुराल वाले और स्थानीय प्रशासन होगा। वहीं, अर्चना के पति रवि रंजन कुमार से संपर्क नहीं हो सका, वो अपने घर में नहीं थे। उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। सुनें क्या बोल गई दुखियारी मुखिया…

इसे भी पढ़ें : मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही सरकार : सीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...