Shahjahanpur, UP : यूपी के शाहजहांपुर में एक बच्चा चोर ने 8 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला। बीते बुधवार की रात बच्ची मां के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। देर रात करीब तीन बजे एक शख्स मां के बगल से बच्ची को उठाकर भागने लगा। बच्ची रोने लगी, जिससे उसकी मां की नींद खुल गई। उसने बच्चा चोर का पीछा किया, तो पकड़े जाने के डर से चोर ने बच्ची को फर्श पर पटक दिया। बच्ची बेतरह जख्मी हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इधर, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बच्चा चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे जमकर कूटा गया और फिर GRP के हवाले कर दिया गया। बच्ची की मां स्टेशन के आस-पास भीख मांगकर गुजारा करती है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में ट्रिपल म*र्डर : पति व दो पत्नियों को का*ट डाला… जानें
इसे भी पढ़ें : बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मिला सदैव रक्षा का वचन
इसे भी पढ़ें : गलत काम करने वालों का खूंटा उखाड़ फेंकने की खुली छूट… देखें
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक क्लू से धरा गयी खूबसूरत चांदनी, क्या बोल गये SP… देखें
इसे भी पढ़ें : कई थाना प्रभारी इधर से उधर, देखें कौन कहां गया
इसे भी पढ़ें : Aditya L1 मिशन पर ISRO का बड़ा अपडेट…








