नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर का कहर देश में जारी है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आम तो आम खास लोग भी कोरोना के कारण मौत के गाल में समा रहे हैं। अब सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी के बेटे 34 वर्षीय आशीष येचुरी की कोरोना से मौत हो गई।
Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
गुरुवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में आशीष का निधन हो गया। आशीष को दो हफ्ते पहले दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया था। 9 जून को आशीष का बर्थडे था। मगर उससे पहले ही उनका निधन हो गया। परिवार का कहना है कि आशीष की रिकवरी हो रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर अचानक उनकी सांसें थम गई।
कोरोना की दूसरी लहर का तांडव ऐसा है कि शवों को भी मुक्ति के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। श्मशान घाट पर लंबी लाइन लगी है तो कब्रिस्तानों में जगह ही नहीं बची है।
Read More : कोरोना ने ली एक और अधिकारी की जान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर ने तोड़ा दम






