Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के संवेदनशील इलाकों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एक हजार से ज्यादा जवान तैनात
सिटी SP पारस राणा ने बताया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए एक हजार से ज्यादा अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनमें अर्धसैनिक बल, जैप, एसटीएफ, जिला बल और होमगार्ड के जवान शामिल हैं।
कंट्रोल रूम से होगी 24 घंटे निगरानी
पुलिस कंट्रोल रूम से पूरे शहर की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जायेगी। संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक
सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। बैठकों में लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है।
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर
पुलिस पूर्व में सांप्रदायिक घटनाओं और झड़पों में शामिल रहे लोगों की पहचान कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। साइबर टीम लगातार ऑनलाइन गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ गये दाम…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : JBVNL में बड़ा फेरबदल…
इसे भी पढ़ें : रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…






