फिर बढ़ गये दाम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी आम आदमी की जेब पर लगातार भारी पड़ रही है। 26 मई से CNG की कीमतों में एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है। खास बात यह है कि सिर्फ 11 दिनों के भीतर यह चौथी बार है, जब CNG के दाम बढ़ाये गये हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। लगातार बढ़ती कीमतों ने खास तौर पर दिल्ली-NCR में ऑटो चालकों, टैक्सी ड्राइवरों और रोजाना CNG वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

11 दिनों में 6 रुपये महंगी हुई CNG

  • 15 मई — 2 रुपये बढ़े
  • 18 मई — 1 रुपये बढ़े
  • 23 मई — 1 रुपये बढ़े
  • 26 मई — 2 रुपये बढ़े

दिल्ली-NCR पर सबसे ज्यादा असर

दिल्ली-NCR देश का वह इलाका है, जहां सबसे ज्यादा CNG वाहन चलते हैं। ऑटो रिक्शा, कैब, स्कूल वैन से लेकर हजारों प्राइवेट कारें CNG पर निर्भर हैं। ऐसे में कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।

ऑटो चालकों का कहना है कि बार-बार बढ़ रहे दामों से उनकी कमाई घटती जा रही है। वहीं, टैक्सी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी किराया बढ़ने की आशंका तेज हो गई है। अगर यही स्थिति जारी रही तो आने वाले दिनों में आम लोगों का सफर भी महंगा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : JBVNL में बड़ा फेरबदल…

इसे भी पढ़ें : रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

इसे भी पढ़ें : नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 रुपये में मछली-भात, CM के बड़े ऐलान… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने...

बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, इनपर रहेगी पैनी नजर…

Ranchi : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न...

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ...

JBVNL में बड़ा फेरबदल…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...