spot_img
spot_img

FCI गोदाम का चावल लूटकांड में 4 धराये, 60 बोरा चावल और पिकअप वैन जब्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: एफसीआई गोदाम का चावल लूट मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को धर दबोचा। अपराधियों की निशानदेही पर एक पिकअप वैन और लूट का 60 बोरा चावल जब्‍त कर लिया है। साथ ही 45 खाली बोरा भी जब्‍त किया है। 3 जून की रात करीब 12:00 से 1:00 के बीच में बेड़ो ककरिया मार्ग में सरसा जंगल के पास 6-7 अपराधियों ने एफसीआई गोदाम का चावल लेकर आए ट्रक संख्या CG04JB3595 के चालक और खलासी को हथियार के बल पर पहले कब्जे में लिया। फिर एक पिकअप वैन लाकर 60-79 बोरा चावल लूटकर हो गए फरार।

ट्रक का ड्राइवर 4 जून को किसी तरह लापुंग थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए बेड़ो डीएसपी के नेतृत्‍व एक टीम का गठन किया। गठित टीम मामले की जांच में जुटी। ग्रामीणों ने पुलिस के कान में एक फूंक मारी और पुलिस अपराधियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 4 अपराधियों को धर दबोचा। पूछताछ में अपराधियों ने जो कुछ बताया उससे एक अन्‍य चोरी की घटना का खुलासा हुआ। अपराधी विक्रम लोहरा ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर नव उत्क्रमित उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर मी‍ड डे मिल का 55 पैकेट चावल उड़ा लिया था। जिसमें से 45 खाली बोरा को पुलिस ने जब्‍त कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में विक्रम लोहरा, रंजीत तिर्की, देवदास और सूरज उरांव शामिल है। पुलिस हथियार समेत लूटकांड में शामिल अन्‍य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : बच्‍चा दिनभर सोने लगे और बदलने लगे उसका रंग, तो…

इसे भी पढ़ें : बेंगाबाद में पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, चार जख्‍मी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...