spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन में पेट के अंदर रूई और पट्टी छोड़ी, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : विवाहिता पूनम के अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में रूई और पट्टी छोड़ दी गई, जिससे पूनम के टांकों से पस निकलने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। पूनम की हालत बिगड़ती देख उसे दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। शारीरिक जांच से खुलासा हुआ कि वेलनेस अस्पताल के डॉक्टरों ने घोर लापरवाही की है। ऑपरेशन के वक्त पूनम के पेट में रूई और पट्टी छोड़ दी थी, जिससे इनफेंक्शन हो गया। उसके लगे टांके हटा पूनम के पेट के अंदर से रूई और पट्टी निकाल दी गई। इस बात का खुलासा होते ही घरवालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। जिसने भी यह सब जाना-सुना वे भी गुस्सा गये। गोलबंद हुये लोगों ने वेलनेस अस्पताल को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टर वहां से भाग गये। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। यह घटना उत्तरप्रदेश के हापुड़ में वेलनेस अस्पताल में हुई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निराश्रय सेवा समिति के सदस्य टिंकू ने मीडिया को बताया कि उनकी पत्नी पूनम बीते 20 रोज पहले बीमार पड़ गई थी। उसे वेलनेस अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने अपेंडिक्स का ऑपरेशन करना जरूरी बताया। करीब 15 रोज पहले पूनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 13 दिन पहले उसका ऑपरेशन हुआ।  ऑपरेशन के छह दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अचानक पूनम की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई। पूनम के टांको से पस निकलने लगा। वहीं पति टिंकू उसे बार-बार ड्रेसिंग के लिये वेलनेस अस्पताल ले जाते रहे। जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। पूरी जांच के बाद खुलासा हुआ कि ऑपरेशन के दौरान उनके पेट में रूई और पट्टी छोड़ दी गई थी, जिससे संक्रमण हो गया था। बाद में टांके हटा उनके पेट से उक्त सामग्री निकाली गई। डॉक्टरों की इस घोर लापरवाही के बाद खूब हंगामा हुआ।

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन का इस्तीफा, हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी…

इसे भी पढ़ें :हादसे में लोग म’रते रहे, सेवादार भागते रहे, तह तक जायेंगे : CM योगी

इसे भी पढ़ें :एन’काउंटर में 5 नक्सली ढेर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :भारी बारिश, आठवीं तक के सभी स्कूल बंद… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें :हाथरस कांड, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें :कल घर आयेगी ट्रॉफी, चैंपियंस के लिए क्या-क्या है इंतेजाम… जानें

इसे भी पढ़ें :बंद होने जा रहा है ये सोशल मीडिया ऐप…

इसे भी पढ़ें :नहीं रहें प्रसिद्ध लेखक और फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन…

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर की हालत देख बमक गये लोग, क्या बोल गये… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...