Ranchi : झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने करारा प्रहार करते हुये कहा है कि भ्रष्टाचार और पलायन झारखंड के विकास को दीमक की तरह चाट रहे हैं, और सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सरकार और विपक्ष दोनों मूकदर्शक बने बैठे हैं। “सरकार का वादा खोखला, विपक्ष कन्फ्यूज्ड”, इस एक वाक्य में मिश्र ने झारखंड की राजनीतिक सच्चाई को समेट दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के पास न तो कोई स्पष्ट विजन है और न ही जमीन पर कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति। दूसरी ओर, विपक्ष इस कदर दिशाहीन है कि उसे यह भी समझ नहीं आ रहा कि जनता के किन मुद्दों को उठाये और किन्हें नहीं। पंकज मिश्र ने दो टूक कहा, “सरकार को अपने वादे याद करने चाहिये हर साल 5 लाख नौकरियों का वादा किया गया था। मगर हकीकत में न रोजगार दिख रहा है, न ही कोई ठोस नीति।” उन्होंने आरोप लगाया कि पलायन और बेरोजगारी की भयावहता बढ़ती जा रही है, मगर सरकार ने आंखें मूंद रखी हैं। वहीं विपक्ष अपने आंतरिक संकटों में उलझा हुआ है और जनता की आवाज बन पाने में पूरी तरह नाकाम है.
इसे भी पढ़े : इन पांच जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट
इसे भी पढ़े : स्टाइल, पावर और कैमरे का परफेक्ट तड़का, कम बजट में आ गया धांसू फोन
इसे भी पढ़े : कल से DC कोर्ट का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
इसे भी पढ़े : “बाबा नगरिया दूर है, लेकिन जाना जरूर है”
इसे भी पढ़े : इन पांच जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट












