spot_img
spot_img

“बाबा नगरिया दूर है, लेकिन जाना जरूर है”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की रिमझिम फुहारों के बीच जब गांव की गलियों में हर-हर महादेव की गूंज उठी, तब चोरदाहा की धरती पर एक अलौकिक उत्साह का संचार हुआ। चौपारण प्रखंड के इस छोटे से गांव से निकली 60 युवाओं की टोली, बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर की ओर प्रस्थान कर चुकी है। एक ऐसी यात्रा, जो सिर्फ पैरों से नहीं, श्रद्धा से तय होती है। देवयात्रा से पहले युवाओं ने गांव के मां भगवती मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। घंटियों की मधुर ध्वनि और अगरबत्तियों की सुगंध से मंदिर परिसर महक उठा। ऐसा लगा मानो मां भगवती स्वयं अपने पुत्रों को आशीर्वाद देने आई हों। शनिवार को ये युवा सुलतानगंज से गंगा जल लेकर पैदल देवघर की ओर कूच करेंगे। कांधे पर भगवा झंडा, कंधों पर कांवड़, और होठों पर बोल बम के जयकारे — यही है इन श्रद्धालुओं की सवारी। “बाबा नगरिया दूर है, लेकिन जाना जरूर है” — यही कहते हुये हर साल ये टोली निकलती है। इन युवाओं का जोश, भक्ति और एकता देखकर गांव के बड़े-बुज़ुर्गों की आंखों में गर्व छलक आया।

टोली के प्रमुख युवा जोश के प्रतीक बने
इस श्रद्धायात्रा में सुरेंद्र यादव, अमित गुप्ता, अरविंद केशरी, शत्रुघ्न पासवान, भोला सिंह खरवार, पिंटू पासवान, करण दास, प्रवीण प्रजापति, भोला यादव, दिलीप कुमार यादव, मिथिलेश यादव, सूरज पासवान, राम लखन सिंह खरवार, भोलू पासवान समेत अन्य युवा शामिल हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...