Ranchi : झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है । कोरोना से अब तक राज्य के कई अधिकारियों की मौत हो चुकी है। बुधवार को झारखंड पुलिस के एक तेजतर्रार अधिकारी और स्पेशल ब्रांच में तैनात डीएसपी रवि भूषण की कोरोना से मौत हो गयी। डीएसपी रवि भूषण जमशेदपुर में स्पेशल ब्रांच में तैनात थे और कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गयी।
रांची के कांटा टोली चौक स्थित आकांक्षा अपार्टमेंट में डीएसपी रवि भूषण अचानक बेहोश हो गए, आनन फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read More :इंडिया में मिला ट्रिपल म्यूटेंट कोरोना वायरस, महाराष्ट्र और बंगाल में दिख रहा ज्यादा असर
Read More : BREAKING : झारखंड में Corona ने तोड़ा रिकॉर्ड, 4969 नये +ve केस मिले, रांची में 1703 नये संक्रमित












