Kohram live desk : बॉलीवुड अभनेत्री कंगना रनौतआए दिन ट्रोल होती रहती है सोशल मीडिया पर। सुर्खियों में रहने वाली कंगना का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है जो किसी भी मुद्दे पर एक दम बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। कंगना, बॉलीवुड के अलावा कई अलग- अलग मुद्दों पर भी ट्वीट्स करती रहती हैं। ऐसे में अब कंगना ने कोरोना के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।
Read More :World Heritage Day 2021: जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
कंगना ने ट्वीट कर लिखा
कंगना रनौत ने इस चिट्ठी को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘इन शॉर्ट, बचाओ बचाओ बचाओ…. मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है…. अब आप इसे साफ करो… ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, सम्भालो। हाहा… घुमा फिरा की बोलने से सिर्फ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं।’
In short बचाओ बचाओ बचाओ…. मोदी जी बचाओ…. हमने जितना रायता फैलाना था फैला दिया है…. अब आप इसे साफ़ करो… ये रहा रायता और ये आपकी दिल्ली, सम्भालो । ha ha
घुमा फ़ीरा की बोलने से सिर्फ़ बात बदल सकती है उसका मतलब नहीं @ArvindKejriwal https://t.co/7SeD2f3X1U— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 18, 2021
Read More :रामगढ़ के चौपादारू घाटी में कार पर चढ़ा ट्रक, रांची के दो लोगों की मौत
अरविंद केजरीवाल ने पीएम को लिखी चिट्ठी
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी में लिखा, ‘दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीन की भारी कमी है। वहीं लगभग सभी ICU बेड्स भर गए हैं। इसकी जानकारी हमनें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और गृह मंत्री अमित शाह को भी दी है। हमें आपकी मदद की जरुरत है।’ इसके अलावा भी केजरीवाल ने चिट्ठी में आगे डाटा बताया है।













