spot_img
spot_img
spot_img

@Corona का कहर : लातेहार में #CRPF जवान और दुमका में कार्यपालक अभियंता की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवां रहे हैं। शुक्रवार को लातेहार में एक सीआरपीएफ जवान की कोरोना से मौत हो गई। वहीं दुमका के कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी की भी कोरोना से मौत हो गई।

Read More : #Jharkhand में नहीं लगेगा #LockDown : मंत्री

जानकारी के अनुसार लातेहार के सीमाखास स्थित कैंप में पदस्थापित सीआरपीएफ जवान इंद्रजीत यादव (46) 14 अप्रैल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में आया था। जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर गुरूवार की शाम सात बजे जवान को मेदिनीनगर ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही जवान की मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान के शव को शुक्रवार को जिला मुख्यालय के औंरगा नदी स्थित मुक्ति धाम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार में मृतक जवान के परिजन भी शामिल थे। जवान के निधन की सूचना पर सीआरपीएफ व पुलिस अफसरों ने शोक व्यक्त कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन, राज्‍यपाल ने जताया शोक

दुमका के डीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कार्यपालक अभियंता मनोज चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। उन्‍होंने लिखा है- बड़े दुख के साथ सूचित करना है कि मनोज चौधरी, कार्यपालक अभियंता, दुमका का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। दिवंगत को विनम्र श्रद्धांजलि ईश्वर उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। डीसी के ट्वीट का सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी रिट्वीट कर शोक व्‍यक्‍त किया है।

Read More :  झारखंड में कोरोना पर सर्वदलीय बैठक के बाद फैसला, कल सीएम ने बुलाई बैठक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...