spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में कोरोना पर सर्वदलीय बैठक के बाद फैसला, कल सीएम ने बुलाई बैठक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद सरकार संक्रमण रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदम पर निर्णय लेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read More : #Jharkhand में नहीं लगेगा #LockDown : मंत्री

Read More :@Corona का कहर : राज्‍य के सभी बार भवनों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्‍य सरकार चिंतित है। सरकार इस महामारी से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले रात 8 बजे के बाद सभी दुकानों प्रतिष्‍ठानों को बंद करने का निर्णय लिया। गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग के बाद सीएम ने टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया साथ ही स्‍वास्‍थ्य सुविधाओं को सभी जिला में बढ़ाने का निर्देश दिया था। सीएम ने कहा था कि 16 अप्रैल को फिर से बैठक कर स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार कोई फैसला लेगी। आज सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शनिवार की शाम 6:30 बजे सर्वदलीय बैठक की जाएगी। बैठक ऑनलाइन आहूत की गई है। सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से विचार के बाद अब कोई निर्णय लिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने राज्‍यवासियों से अपील की है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें। सीएम ने सभी के स्‍वस्‍थ रहने की भी कामना की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...