रांची : परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी वीरांगना बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बलमदीना एक्का अपने पति की भांति एक महान राष्ट्रप्रेमी थी। वे सरल एवं नेक हृदय की महिला थी जिसके लिये राष्ट्र प्रथम था। राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड राज्य की पहचान परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का एवं महान राष्ट्रप्रेमी बलमदीना एक्का जैसे व्यक्तित्व से भी है। राज्यपाल ने कहा कि बलमदीना एक्का एक समाजसेवी के तौर पर भी देखी गई है। वे समाज को मौन वाणी में भी जागरूक एवं प्रेरणा देने का कार्य करती थी। राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Read More : नहीं रहे #CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा
Read More : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्टर, CCTV में दिखी अमानवीयता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।








