लखनऊ : देश में कोरोना का कहर जारी है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। आम से लेकर खास तक इसकी जद में आ रहे हैं। अब कोरोना की चपेट में आकर एक और बीजेपी विधायक की जान चली गई। रायबरेली की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री दल बहादुर कोरी का आज निधन हो गया। वह बीते दिनों ही कोरोना संक्रमित हुए थे और उनका इलाज चल रहा था।
Read More: #Hazaribagh : हाथों की मेहंदी से पहले धुल गया मांग का सिंदूर, दूल्हे को निगल गया कोरोना
इससे पहले औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर, लखनऊ पश्चिम से विधायक सुरेश श्रीवास्तव, बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह गंगवार का भी कोरोना से निधन हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार सलोन सीट से बीजेपी विधायक दल बहादुर कोरी एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया।
Read More: विधायक के साले हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी धराये, बताया क्यों मार डाला
Read More: जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा














