spot_img
spot_img
spot_img

विधायक के साले हत्‍याकांड का खुलासा, तीन आरोपी धराये, बताया क्‍यों मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : बसिया थाना क्षेत्र स्थित बिजली पावर हाउस के पीछे 30 अप्रैल को अहले सुबह हुए तोरपा विधायक के साले संतोष मुंडा (30) हत्याकांड का खुलासा। एसआईटी की टीम ने छह दिन बाद हत्‍याकांड में शामिल तीन बदमाशों को धर दबोचा। तीनों रांची से पटना भागने की फिराक में थे। पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर संतोष मुंडा की गोली मारकर हत्या की गई थी। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी बसिया सर्किल के एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने दी।

Read More : #Gumla : बाप ने पहले बेटे को काट डाला, फिर कर लिया ये…

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मुंडा उर्फ तिर्की, गोलू गोप उर्फ टिलू और चुलु मुंडा शामिल है। एसडीपीओ ने बताया कि संतोष मुंडा की हत्या की जांच के दौरान तीनों आरोपियों का नाम सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस तीनों पर नजर बनाए हुये थी। तीनों रांची से पटना भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस की दबिश के कारण भाग नहीं पा रहे थे। पिछले चार दिनों से गुमला पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी। बुधवार को जैसे ही तीनों पंडरा से सुखदेवनगर पहुंचे, टीम ने घेरकर दबोच लिया।

Read More : महिला के गर्भ में पल रहे थे 7 बच्चे, पैदा हुए 9, डॉक्टर भी हैरान

एसडीपीओ ने बताया कि संतोष द्वारा जिस स्थान पर पेट्रोल पंप बनाया जा रहा था। उस जमीन के अलावा एक ढाबा की जमीन पर तीनों आरोपियों के साथ उसका विवाद था। साथ ही पूर्व में आरोपी दीपक के पिता मंगल मुंडा की हत्या, आरोपी चुलु मुंडा के दो मामा अकलू मुंडा व अकालु मुंडा की हत्या किए जाने का प्रतिशोध भी था। इसी कारण से संतोष की हत्या की गई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी संतोष की हत्‍या का पूर्व में भी प्रयास कर चुके थे। 27 अप्रैल को भी रेकी कर मारने का प्रयास किया, मगर सफल नहीं हो सके। 30 अप्रैल को मौके मिलते ही गोली मारकर संतोष की हत्‍या कर दी और आराम से फरार हो गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...