24 घंटे में 85 लोगों की मौत, सोमवार को मिले थे 7830 संक्रमित
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में सर्दी बढ़ने के साथ ही Delhi में एक बार फिर कोरोना बेकाबू हो गया है। नवंबर में कोरोना के मामलों में Delhi में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8593 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक का सबसे अधिक है। इस खतरनाक महामारी से 85 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7264 मरीज ठीक हुए है। इससे पहले सोमवार को 7830 केस सामने आए थे।
इसे भी पढ़ें :कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई
कोरोना Delhi के लोगों के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। इन दिनों Delhi प्रदूषण और कोरोना के डबल अटैक से जूझ रही है। Delhi में हवा के जहरीले होने के साथ ही कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना नए-नए संक्रमित मिलने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता की बात है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े चार लाख के पार है, जबकि 7228 लोगों की मौत हो चुकी है।
अक्टूबर में Delhi के 1124 लोगों ने कोरोना से तोड़ा दम
बता दें कि Delhi में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक 581 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दिल्ली में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1124 था। सितंबर के महीने में अक्टूबर के मुकाबले कुछ कम मौतें हुईं थी। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक दिल्ली में 917 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई थी। सितंबर के मुकाबले अगस्त में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी कम था। दिल्ली में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक कोरोना से 458 मौतें हुईं थीं।
इसे भी पढ़ें :देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया
Delhi में कोरोना संक्रमण की स्थिति
संक्रमण दर- 13.4 फीसदी
रिकवरी दर- 89.16 फीसदी
सक्रिय मरीजों की दर- 9.26 फीसदी
कोरोना डेथ रेट- 1.57 फीसदी
होम आइसोलेशन- 24,435
अब तक हुए कुल टेस्ट- 52,62,045
इसे भी पढ़ें :न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे















