spot_img
spot_img
spot_img

Alert : गोलगप्पे के शौकीनों, जरा संभलकर, यहां टॉयलेट के पानी से बन रहा गोलगप्पा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  Alert : गोलगप्पे के शौकीनों के लिए ये खबर बड़ी दिलचस्प है। जी हां, अगर आप भी छककर बाजार में गोलगप्पे खाते हैं तो हो जाइए सावधान और Alert। क्योंकि एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है कि जिसको देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि गोलगप्पे बेचने वाला दुकानदार अपने गोलगप्पे के लिए टॉयलेट का पानी इस्तेमाल कर रहा है।

वीडियो देखकर लोग हुए Alert

यह वीडियो है महाराष्ट्र के कोल्हापुर का। इसमें साफ-साफ दिख रहा है कि दुकानदार पास बने एक सार्वजनिक टॉयलेट से अपने पानी का कैन को भर रहा है। कैन भरने के बाद वह अपने ठेले के आकर कैन के पानी से ही गोलगप्पे का पानी बनाता है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कोल्हापुर के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। स्थानीय लोगों ने उस दुकान पर जाकर उसके सामान बिखेर दिए और उसकी पिटाई भी की।

इसे भी पढ़ें : रिम्स के Covid Ward में देर रात ऑक्सीजन खत्म, अफरा-तफरी

दुकानदार को चेतावनी दी

साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि दुकानदार आइंदा ऐसा न करे। इस घटना पर दुनकानदार का कहना है कि वह दुकानदार के हाथ धोने के लिए टॉयलेट से पानी लेकर आया था, जिसे लोगों ने गलत समझ लिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई कोई एक्शन नहीं लिया है।

खैर मामला जो हो, लेकिन बाहर के गोलगप्पे खाने से पहले थोड़ा सावधान जरूर हो जाइए। खासकर अभी, जब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

इसे भी पढ़ें : खूनी संघर्ष के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...