spot_img
spot_img
spot_img

#Ranchi में हार रहा कोरोना, सदर अस्‍पताल में हैं अब 17 मरीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची में कोरोना हार रहा। सदर अस्‍पताल रांची में 280 बेड के कोविड वार्ड में 17 मरीज भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में अस्‍पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हुए। रांची समेत पूरे राज्‍य में संक्रमण तेजी से घटा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह लागू किया। जिसका फायदा भी मिला। राज्‍य में संक्रमण तेजी से घटा। सरकार ने अब 10 जून की सुबह 6 बजे तक स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह को बढ़ा दिया है।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह लागू होने के दौरान सरकार ने बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान राज्‍य के अस्‍पतालों को भी संभलने का मौका मिला। सदर अस्‍पताल में बेहतर प्रबंधन के कारण बड़ी संख्‍या में मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। उसी का परिणाम है कि अब अस्‍पताल में केवल 17 मरीज बचे हैं। 14 मरीज आईसीयू में और 3 मरीज जेनरल ऑक्‍सीजन वार्ड में भर्ती हैं। दो मरीज बुधवार को डिस्चार्ज हुए और दो मरीजों को दूसरे जगह भेजा गया।

Read More :  धमाके के साथ भरभरा कर ढह गई दो मंजिला मकान, 8 की मौत, 7 गंभीर

सदर अस्‍पताल में कोरोना के बाद आने वाली समस्‍याओं की निगरानी के लिए पोस्‍ट कोविड ओपीडी की शुरूआत की गई। जिसमें बड़ी संख्‍या में मरीज पहुंचकर अपनी समस्‍या बता रहे हैं और उसका डॉक्‍टर की सलाह पर फिजियोथेरेपी से लेकर दवा ले रहे हैं। इससे मरीज पोस्‍ट कोविड समस्‍या से निजात पा रहे हैं। डॉ अजीत इसमें अपनी सेवा दे रहे हैं। उनका मानना है कि पोस्‍ट कोविड समस्‍या की देखभाल और निगरानी जरूरी है। कई मरीज ठीक होकर घर तो लौट रहे हैं, मगर उन्‍हें कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंग्‍स समेत कई समस्‍याओं से जूझ रहे मरीजों को पोस्‍ट कोविड ओपीडी से लाभ मिल रहा है।

रिम्‍स की बात करें तो वहां भी वेंटिलेटर, ऑक्‍सीजन सपोर्टेड और जेनरल वार्ड में बेड खाली हैं। मरीजों की लगातार घटती संख्‍या से अस्‍पताल प्रबंधन से लेकर डॉक्‍टर और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

शादी में जाना था, मौत ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...