BREAKING : कोरोना पर सरकार का बड़ा फैसला, अगले आदेश तक सभी स्‍कूल बंद, इन पर भी लगी पाबंदी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गयी है। इसके अलावा रात 8 बजे के बाद सभी तरह के प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने को कहा गया है। रेस्टोरेंट और होटल के लिए भी गाइडलाइन जारी की गयी है। होटल और रेस्‍टोरेंट क्षमता से आधे लोगों को ही बैठा सकेंगे।

Read More : Corona की चपेट में रांची का यह स्कूल, 7 स्टूडेंट्स और टीचर संक्रमित

यहां याद दिला दें कि राज्य में फिलहाल 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही चल रही थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि आने वाले महीनों में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समय के मुताबिक ही होगी।

राजधानी के कई स्कूलों के शिक्षक और स्टाफ लगातार कोरोना पॉजिटिव पाये जा रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

Read More : PNB बैंक की इस शाखा में कोरोना विस्फोट, 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

जिम और मनोरंजन पार्क भी किया गया बंद

बैठक में फैसला लिया गया कि बार और रेस्तरां में केवल 50 फीसदी लोगों को ही आने की इजाजत मिलेगी। शादी समारोह सहित किसी भी तरीके के सार्वजनिक कार्यक्रम में केवल 200 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी। फैसले के मुताबिक आगामी सात अप्रैल से सभी स्कूलों और कॉलेज की कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जायेंगी। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। सरकार के आदेशानुसार जिम और सभी मनोरंजन पार्क भी बंद रखे जाएंगे। बैठक में संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...

इस सप्ताह किसका होगा प्रमोशन, किसे रहना होगा संभलकर… जानें

Kohramlive : मई का तीसरा सप्ताह कई राशियों के...

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...