kohramlive desk : देश में Corona के मामले समाप्त हो रहे हैं। अब देश Corona से मुक्त हो रहा है। इस बीच आईआईटी कानपुर के एक वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि जून में कोरोना की चौथी लहर भी आ सकती है। यह चेतावनी IIT कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद दी है। शोध में एक सांख्यिकीय मॉडल का इस्तेमाल किया गया और उसके नतीजों से पता चलता है कि अगली लहर लगभग चार महीने तक रहेगी।
शोध डेटा के आधार पर दी है चेतावनी
इस शोध के मुताबिक, जो डेटा निकलकर सामने आया है, वो इस तरफ इशारा करता है कि भारत में कोविड-19 की चौथी लहर, शुरुआती डेटा की उपलब्ध तारीख से 936 दिनों के बाद आएगी और यह तारीख 30 जनवरी 2020 थी। शोध के मुताबिक, भारत में कोविड की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है और अगस्त के मध्य या अंत तक चरम पर पहुंच सकती है।
वैरिएंट दो अलग-अलग तरीकों से सामने आ सकता है
एक अन्य हालिया अध्ययन से पता चला है कि कोविड का अगला वैरिएंट दो अलग-अलग तरीकों से सामने आ सकता है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि नया वैरिएंट पहले आए वैरिएंट की तुलना में कम गंभीर होगा। सिएटल में फ्रेड हचिंसन कैंसर रिसर्च सेंटर के वायरोलॉजिस्ट जेसी ब्लूम का कहना है कि पहली संभावना यह है कि ओमिक्रॉन का बढ़ना जारी रहेगा, जो हो सकता है कि किसी पतरह का ओमिक्रॉन-प्लस वैरिएंट बनाए, जो BA.1 या BA.2 से भी बदतर होगा. दूसरी संभावना यह है कि कोई नया वैरिएंट आ जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि हो सकता है कि ओमिक्रॉन आखिरी कोविड वैरिएंट न हो और अगला वैरिएंट और भी संक्रामक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : OK तो सब बोलते हैं, जानें इसका फुलफॉर्म और इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, शराब पीने पर अब नहीं होगी जेल, मगर करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध
इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!
इसे भी पढ़ें : चूड़ियां-मांग टीके में छाया इस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
इसे भी पढ़ें : क्या है लक रेजीडेंसी के इस कमरे का राज…
इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
इसे भी पढ़ें : लौटने वाले दिन ही दहला यूक्रेन और फंस गया पलामू का आयुष राज, देखें EXCLUSIVE Video










