Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की। ग्रामीण विकास और सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ और उन्हें पारित किया गया। DDC पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि “सहकारिता ग्रामीण समृद्धि की आधारशिला है। इसके सशक्तिकरण से किसानों, वन उपज उत्पादकों और स्थानीय समुदाय की आजीविका मजबूत होगी। पारदर्शिता और गति लाकर हमें जिले की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देनी है।” बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि एवं गव्य विकास पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में सहकारी समितियों की वित्तीय स्थिति और धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों (MPCS) को CSC और Jharsewa ID से जोड़ने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिये गये। चयनित MPCS को e-Pacs घोषित करने और प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (PMKSK) की स्थापना पर सहमति बनी। 2500 MT क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े सहकारी गोदाम के लिये भूमि चयन और सौर ऊर्जा चालित कोल्डरूम निर्माण को प्रोत्साहन किया गया। डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा और अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। नये गठन की प्रगति की समीक्षा और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन पर चर्चा हुई।
इसे भी पढ़े : दामाद के लिए बनाना था चिकन, मुर्गे को मा’री गो’ली, चली गई इसकी जान…
इसे भी पढ़े : झारखंड में इस रोज तक भारी बारिश-ठनका का अलर्ट…
इसे भी पढ़े : PM ने 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार, फिर मिलेंगे 2 लाख
इसे भी पढ़े : आज CM इन दो बड़े पंडालों का करेंगे उद्घाटन, क्या है खास… जानें












