Kohramlive : देसी तमंचे से चली गोली ने एक युवक की जान ले ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची के मेलमादुर गांव में अन्नामलाई नामक शख्स अपने घर पर अवैध तमंचा रखता था। जब उसने घर के बाहर घूम रहे मुर्गे को मारने की कोशिश की, तो निशाना चूक गया और गोली पड़ोस में सो रहे प्रकाश के सिर में जा लगी। घटना की जानकारी मिलते ही करियालुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अन्नामलाई को अवैध तमंचा रखने और पड़ोसी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीन और लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत दुर्घटना थी या सुनियोजित हत्या और दोनों के बीच कोई पुरानी दुश्मनी थी या नहीं।
मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक अन्नामलाई जंगली जानवरों का शिकार करता था। उस रोज घर पर दामाद आया था। उसके लिए चिकन बनाने का प्लान किया। घर के बाहर घूम रहे मुर्गे को पकड़ने की कोशिश की। पकड़ में न आने पर उसने उसका शिकार करने का मन बना लिया। अंदर से अपना अवैध तमंचा लाया और मुर्गे को टारगेट कर गोली चलाई। लेकिन गोली मुर्गे की जगह पड़ोसी को लग गई।














