spot_img
spot_img
spot_img

टीचर ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्‍कर्म, गर्भवती हुई तो कर दिया ये काम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सहरसा : टीचर और स्‍टूडेंट्स का रिश्‍ता पवित्र माना जाता है। हमारे समाज में शिक्षक को भगवान से भी उपर का दर्जा दिया गया है। मगर एक कलयुगी शिक्षक ने इस रिश्‍ते को शर्मसार किया है। एक मासूम बच्ची को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते एक शिक्षक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने कई दिनों तक मासूम के साथ दरिंदगी की और जब बच्ची गर्भवती हो गई तो उसने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : देखें, कैसे है रेयर ऑफ रेयरेस्ट…. सबकी रूह कंपकंपा गया यह कत्ल

घटना सहरसा जिले के सौर बाजार थाना के एक गांव की है। जहां शिक्षक ने सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक की पहचान बखरी गांव के रहने वाले सुबलेश कुमार यादव के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद गांव में पंचायत हुई। जिसमें आरोपी शिक्षक सुबलेश कुमार यादव के साथ बच्‍ची की शादी कराने के लिए आरोपी के पिता राम बल्लभ यादव पर दबाव बनाया गया। पंचायत में आरोपी छात्रा से शादी करने को तैयार हो गया, मगर उसके परिजन मुकर गए और पीड़ित परिजनों से डेढ़ लाख रुपए लेकर बात खत्‍म करने को कहा।

इस बीच आरोपी ने पीड़िता को गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद पीड़िता की हालत ख़राब हो गई। उसे गंभीरावस्‍था में इलाज के लिए सहरसा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला थाना में पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने आरोपी को जल्‍द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : …और इस स्‍कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया अश्‍लील वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...