Palamu News : 5 लाख की सुपारी, सफेदपोश का खुला सनसनीखेज खेल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू(Palamu) में जमीन के कारोबार की परछाई कितनी गहरी हो सकती है, इसका खुलासा एक सनसनीखेज मामले ने कर दिया। हत्या की सुपारी, अपहरण की कोशिश और हथियारों के साथ घूमते अपराधी, लेकिन बड़ी वारदात से पहले ही पुलिस ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक देसी पिस्तौल और 15 जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। यह मामला भट्टी मोहल्ला का है, जहां आनंद कुमार रवि के अपहरण की कोशिश की गई और उसके साथ मारपीट भी की गई।

Palamu SP ने किया कांड का खुलासा 

पुलिस ने जब इस घटना की जांच शुरू की तो धीरे-धीरे परतें खुलती चली गईं और मामला हत्या की सुपारी तक पहुंच गया। जांच में सामने आया कि आनंद कुमार रवि ने सद्दाम कुरैशी की हत्या के लिये 5 लाख रुपये की सुपारी ली थी। लेकिन इस साजिश की भनक सद्दाम कुरैशी को पहले ही लग गई। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेने वाले आनंद कुमार रवि का अपहरण करने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस की समय पर कार्रवाई से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाये। इस बात का खुलासा आज पलामू(Palamu) की SP रिष्मा रमेशन ने मीडिया के सामने किया।

उन्होंने बताया कि हत्या की इस साजिश के पीछे एक सफेदपोश व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसका संबंध चैनपुर इलाके में जमीन विवाद से जुड़े एक पुराने हत्याकांड से भी बताया जा रहा है। पकड़े गये संदेही गुनहगारों के नाम सद्दाम कुरैशी, छोटू चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, रितेश चंद्रवंशी, वसीम अहमद, वसीम अकरम, रोशन चंद्रवंशी एवं किशु गुप्ता बताये गये। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अधिकांश आरोपी पलामू के चर्चित नमिता देवी हत्याकांड में भी पहले आरोपी रह चुके हैं। वहीं, यह गिरोह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

PALAMU POLICE ARRESTED ACCUSED

इसे भी पढ़ें : Garhwa News : गढ़वा में हादसे के बाद जनाक्रोश, घंटों रहा रोड जाम…

इसे भी पढ़ें : charging port hacking : पब्लिक चार्जिंग पोर्ट से फोन चार्ज करना खतरनाक, यकीन नहीं होगा…

spot_img

Related articles:

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...