Kohramlive : गुरुवार देर रात एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में कांग्रेस(Congress) नेता सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई आशुतोष गंभीर रूप से घायल है।
Congress नेता के बेटों को बनाया निशाना
करीब 12:30 बजे तीन हमलावर घर में घुसे और सीधे आयुष को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शी बहन प्रेरणा कश्यप के मुताबिक, बदमाशों ने पहले आयुष को गोली मारी, फिर छोटे भाई पर भी फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में रेत कारोबार को लेकर विवाद की आशंका सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आयुष हाल ही में इस कारोबार में सक्रिय हुआ था। मौके पर प्रभारी एसपी निवेदिता पाल समेत पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और CCTV फुटेज खंगाल रही है।फिलहाल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। गांव में सन्नाटा है और हर कोई इस वारदात से सिहर उठा है।
इसे भी पढ़े : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़े : IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 4 करोड़ कैश बरामद…










