Kohramlive : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव परिवार में सियासी तापमान तेज हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समर्थकों को खुली चुनौती देकर सियासी हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों, कि रोहिणी ने अपने पिता को किडनी देने के बदले किसी तरह की मांग रखी, को लेकर रोहिणी ने तेजस्वी समर्थकों और विरोधियों को करारा जवाब दिया है। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों को, अगर कोई ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिये कभी कोई मांग रखी और मेरे द्वारा पिता को किडनी दिया जाना झूठ है, तो मैं राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूंगी।” उनके इस बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है, खासकर उस वक्त जब चुनावी गहमागहमी अपने चरम पर है। रोहिणी ने आगे लिखा, “अगर दोषारोपण करने वाले अपना झूठ साबित नहीं कर सके, तो उनमें इतना साहस होना चाहिये कि वे सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर मां-बेटी से माफी मांगें, और वादा करें कि भविष्य में कभी किसी महिला के बारे में अपमानजनक झूठ नहीं फैलायेंगे।”
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी












