Palamu : आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने पत्नी संग गुरुवार को राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरबाड़ी रेडमा में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा यज्ञ का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में पूजा की। श्रीमद्भागवत की आरती उतारी और दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। कथा वाचिका देवी हेमलता शास्त्री जी एवं अन्य लोग थे। हेमलता शास्त्री यहां श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगी। कथा 7 दिसंबर 2022 तक चलेगी। समय होगा शाम 3 बजे से 7 बजे तक। उद्घाटन मौके पर कमेटी के अध्यक्ष दिलीप तिवारी (मिंटु) सहित कमेटी के अजय तिवारी, सतीश तिवारी, प्रवीण तिवारी, अभिषेक तिवारी, कमल किशोर तिवारी व मनीष पांडेय के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में जब्त टेम्पू की होगी नीलामी, जानें जगह और समय
इसे भी पढ़ें : Encounter @Chaibasa : 4 जवान जख्मी, एयरलिफ्ट के बाद मेडिका में भर्ती
इसे भी पढ़ें : कातिल सिपाही को मिली ताउम्र सजा, बेटी की हरकत से खत्म हो गया पूरा परिवार…जानें कैसे








