Ranchi : धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के बेनीडीह केकेसी मेन साईडिंग में CISF के हथियारों से निकली हुये कांड को अनुचित बताते हुये राज्य मानवाधिकार आयोग को एक पत्र लिखा गया है। यह पत्र रांची के एडवोकेट सैयद शीश आलम ने लिखा है। एडवोकेट आलम ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि निहत्थे लोगों पर सीधे फायरिंग करना कतई उचित नहीं है। वहीं CISF ने इस बारे में कहा है कि मारे गये चारों लोग कोयला चोर थे। चारों कोयला चोरी कर रहे थे। चोरी रोकने पर चारों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में चार लोग मारे गये और कुछ घायल हो गये। मरने वालों में प्रीतम नोनिया, अताउल्लाह अंसारी, शहजाद खान एवं शमीम अंसारी शामिल थे।
एडवोकेट आलम ने आयोग से पूरे मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। चारों को गोलियां बदन के किस हिस्से में लगी, कितनी दूर से फायरिंग की गई? वहीं किसके आदेश पर गोलियां चलाई गई। यह एक गंभीर मामला है। आत्मरर्क्षाथ के नाम पर किसी की जान ले लेना कहीं से उचित नहीं है।
इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड
इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं








