spot_img
spot_img
spot_img

24 दिसंबर तक चलेगी शीत लहर, येलो अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : सर्दी और कोहरे का सितम शुरू हो गया है। दिल्ली-NCR सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में मंगलवार को भी कोहरा छाया रहा। ऐसे में ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। साथ ही, आईजीआई एयरपोर्ट पर भी दृश्यता कम होने से विमानों के भी पहिये थम गए हैं। इससे यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ था। कोहरे व शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक शीतलहर व घना कोहरा पसरे रहने की आशंका जताई है।17 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया था।

सुबह के समय घना कोहरा छाने से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150-200 मीटर तक रह गई। 24 दिसंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा व शीत लहर चलने आसार हैं। 21 व 22 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने का अनुमान है। 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नही है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होगी। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें

इसे भी पढ़ें :केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें

इसे भी पढ़ें :₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां

इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें

इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...