Hazaribagh (Sunil Sahu) : NTPC चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में 29 सितंबर से कोयला उत्पादन शुरू हो गया। मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग DC नैन्सी सहाय, SP मनोज रतन चोथे, कोयला खनन के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार तथा चट्टी बरियातू के महाप्रबंधक बी.एम. सिंह एवं केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक फै़ज तैय्यब ने संयुक्त रूप से परियोजनाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। बता दें कि चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना का खनन कार्य 25 अप्रैल 2022 को आरंभ हुआ था। खनन कार्य आरंभ के 1 माह के अंतराल में ही परियोजना ने दिनांक 21 मई 2022 को कोल सीम प्राप्त कर लिया था। परियोजना की इस उपलब्धि का सारा श्रेय जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के पूर्ण सहयोग एवं परियोजना के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीयों को जाता है।
उत्पादन 7 मिलियन टन प्रतिवर्ष
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी मुख्य अतिथियों ने पगार साइट कार्यालय में पौधारोपण किया। महाप्रबंधक बीएम सिंह ने प्रथम कोयला उत्पादन की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब चट्टी-बरियातू परियोजना एनटीपीसी की चौथी उत्पादक खदानों की श्रृंखला में शामिल हो गई। चट्टी-बरियातू, कोयला खनन परियोजना का उच्चतम उत्पादन 7 मिलियन टन प्रति वर्ष रहेगा। एनटीपीसी हमेशा से ही देश में विद्युत उत्पादन के साथ कोयला उत्पादन के क्षेत्र में भी अग्रगणी भूमिका निभा रहा है। परियोजना की तरफ से एनटीपीसी के बिजली संयंत्रों में भेजे जाने वाले कोयले की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मजूमदार द्वारा पांडु ग्राम में स्थित एल एण्ड टी पाइप कनवेयर साइट का निरक्षण किया। पांडु ग्राम में स्थित एस.आई.एस.एफ बैरक का विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर कोयला खनन मुख्यालय (रांची) से महाप्रबंधक तरुण कोनार एवं परियोजना के अपर-महाप्रबंधक बिनय कुमार, वी.सी दुबे, एस.पी. गुप्ता, सीताराम माजी, मानव संसाधन विभाग से कालिया एस. मूर्ति, उप-महाप्रबंधक यतीश कुमार, नीरज गौतम, रमेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार, अनील गुप्ता, जाॅय मुखोपाध्याय, अशोक कुमार, मनोज बेहेरा, संजय मोहंती एवं वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार मौजूद थे। इनके अलावा अमरेन्द्र झा, रबि टु़डु, रफीउल्ला शेख, विवेकानंद साहू, अर्नब मंडल एवं CBCMPL कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सतीश और L&T के परियोजना प्रबंधक परमहंस सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें : पशुधन विकास योजना को लेकर सीएम हेमंत का बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : ST-SC और OBC के 410 आवेदनों को मिलेंगे 16.78 लाख… देखें
इसे भी पढ़ें : ‘सदर अस्पताल को कोठा बना दिया’
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : एक साथ 59 लोगों की अटकी सांसे, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हिट एंड रन केस में रांची डीसी का सख्त निर्देश… देखें
इसे भी पढ़ें : जसप्रीत बुमराह T20 World Cup से बाहर
इसे भी पढ़ें : KTM ने इंडिया में लांच की दो नयी बाइक, जानिए फीचर्स और प्राइस
इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक




