Kohramlive Desk : ऑस्ट्रिया की बाइक निर्माता कंपनी KTM (केटीएम) ने भारत में RC 390 (आरसी 390) और RC 200 (आरसी 200) जीपी एडिशन लॉन्च करने का एलान किया है। ये बाइक केटीएम फैक्ट्री मोटो जीपी रेसिंग मोटरसाइकिल से प्रेरित है। केटीएम आरसी 390 और आरसी 200 की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 3.16 लाख रुपये और 2.14 लाख रुपये है। नए स्पेशल एडिशन KTM RC 390 और RC 200 को मौजूदा आरसी रेंज के साथ बेचा जाएगा। इसकी कीमत रेगुलर वर्जन जितनी ही है यानी इन नई मोटरसाइकिल के लिए कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे।
फेयरिंग पर स्पेशल डिकल्स के साथ ऑरेंज फिनिश
नए स्पेशल एडिशन KTM RC GP रेंज के स्टाइलिंग अपडेट्स की बात करें तो इसमें फेयरिंग पर स्पेशल डिकल्स के साथ ऑरेंज फिनिश और मोटरसाइकिलों के फ्रंट फेंडर शामिल हैं। इसके अलावा ये मोटरसाइकिलें मैकेनेकिल तौर पप रेगुलर वर्जन के जैसे ही हैं।
लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन
मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो KTM RC 390 में 373 cc, लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह इंजन 43 bhp का पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। केटीएम स्टैंडर्ड तौर पर एक क्विक शिफ्टर के साथ आता है। हालिया अपडेट में आरसी 390 को एक टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो 390 ड्यूक के जैसा है। KTM RC 200 में 199 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिसकी मदद से यह 25.4 bhp का पावर और 19.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 390 के उलट, RC 200 में क्विक-शिफ्टर और बड़े TFT डैश नहीं मिलते हैं।
यूएसडी फोर्क्स, रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन
इक्यूप्मेंट्स की बात करें तो दोनों मोटरसाइकिलों, केटीएम आरसी 390 और आरसी 200 में यूएसडी फोर्क्स, रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन और दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही डुअल-चैनल एबीएस, एलईडी हेडलाइट्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स, एलईडी लाइटिंग और क्लिप-ऑन बार मिलते हैं। RC 390 में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और कॉर्नरिंग ABS भी है, जो इसे सेगमेंट की सबसे टेक-लोडेड मोटरसाइकिल बनाता है।
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…
इसे भी पढ़ें :हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक
इसे भी पढ़ें :लालू यादव 12वीं बार बने आरजेडी सुप्रीमो






